Buy Now! Documentation

Popular Post

पेन कार्ड से आधार कार्ड लिंक कैसे करें | How to Link PAN Card With Aadhaar Card

पेन कार्ड से आधार कार्ड लिंक कैसे करें | How to Link PAN Card With Aadhaar Card



पेन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करने हेतु विभाग द्वारा पहले ही आदेश जारी किया जा चुका है | अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 घोषित की गई थी | ऐसे सभी नागरिकों को जो आधार लिंक करवाने में असफल रहे उनको 500 रुपये अर्धदंड जो कि नॉन  - रिफंडेबल  है,  के साथ 30 जून 2022 तक का समय दिया गया था |  अब यह राशि  बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है | जल्द से जल्द पेन कार्ड एवं आधार लिंक नहीं  होने पर पेन कार्ड निरस्त भी किया जा सकता है | 

* पेन कार्ड एवं आधार कार्ड लिंक करने हेतु आवेदन कैसे करें ?


आवेदन हेतु इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है जिसका लिंक निचे दिया गया है 

     
इसके बाद आपको बायें तरफ "लिंक आधार" पर क्लिक करना है 


 

* आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज : - 


1 ) पेन कार्ड 
2 ) आधार कार्ड

दिए गए स्थान पर पेन कार्ड एवं आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करके वैलिडेट बटन  पर क्लिक करें |  इसके बाद आपको 1000 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा |  यदि आपके पास ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा उपलब्ध नहीं है तो आप लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से इस प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं |  
 

 
पेमेंट पूर्ण होने पर आपको चालान की कॉपी प्राप्त होगी, जिसमें पेमेंट सम्बंधित जानकारी दर्ज होगी | 

* लिंक स्टेटस कैसे चेक करें ?

पेन कार्ड एवं आधार कार्ड लिंक हुआ या नहीं इसका स्टेटस आप निचे दिए गए लिंक पर जाकर चेक कर सकते हैं|



 इसके बाद निचे चित्र  में प्रदर्शित स्टेटस आपको दिखाई पड़ेगा |  मैंने अपने स्वयं के पेन कार्ड और आधार कार्ड का स्टेटस चेक किया जिसके बाद यह मैसेज आया  |  मेरा कार्ड पहले से ही  आधार से लिंक हैं  इसलिए यह मैसेज दिख रहा है |  अलग - अलग कारणों से इस मैसेज में अंतर हो सकता है | 



* पेन कार्ड एवं आधार कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया में किन - किन बातों पर विशेष ध्यान देना है ?

1 . दोनों कार्ड में दर्ज जानकारी एक सामान हो: - यदि आपके दोनों कार्ड में दर्ज  जानकारी एक जैसी  है, नाम, जन्म तिथि, तभी आवेदन सफल होगा, अन्यथा  यह प्रक्रिया निरस्त हो जायेगा | 

2 . पेन कार्ड  एवं आधार कार्ड सुधरवालें: - अपने दोनों कार्ड पूर्णत: मिलान करके देख लें , एवं गलती होने पर पहले सुधार कार्य करवालें फिर आवेदन करें |   


0 Comments