Buy Now! Documentation

Popular Post

PAN CARD - पेन कार्ड


PAN CARD - पेन कार्ड



पेन कार्ड के बारे में जानकारी

पेन कार्ड (PAN CARD) एक महत्वपूर्ण कार्ड है, जिसका उपयोग वित्तीय लेन-देन की जानकारी हेतु आवश्यक होता है | बैंक खाते के लेन-देन (Transaction), एक खाते से दूसरे खाते में निश्चित सीमा से अधिक पैसे के लेन-देन, व्यापारिक(Business Transactions) लेन-देन, टैक्स (TAX) भुगतान, पैसा ट्रांसफर (Money Transfer), आय (Income), व्यय (Investment), सरकारी - गैर-सरकारी कार्यों के लिए किये गए भुगतान, जी.एस.टी. (G.S.T.), आदि सभी लेन - देन पर इसका उपयोग किया जाता है |

पेनकार्ड एक 10 अंकों एवं संख्या के मिश्रण से बना हुआ यूनिक कोड होता है, जो कि किसी भी अन्य व्यक्ति के कोड से भिन्न होता है | यह कोड किसी भी व्यक्ति विशेष के नाम पर अथवा संस्था के नाम पर एक ही बार बनाया जा सकता है |

पेन कार्ड का फुल फॉर्म

पेन कार्ड का फुल फॉर्म है "परमानेंट अकाउंट नंबर" (PARMANENT ACCOUNT NUMBER)

* पेन कार्ड बनवाना क्यों आवश्यक है ?

पेन कार्ड बनवाना भारतीय नागरिक एवं अनिवासी भारतीय नागरिकों  के लिए वित्तीय लेन - देन  की सम्पूर्ण जानकारी  हेतु अति आवश्यक है |  यह किसी भी व्यक्ति  विशेष  का स्थायी अकाउंट नंबर है जो की उसके समस्त बैंक खातों में दर्ज होना अति आवश्यक है | पहले के समय पचास हजार से नीचे अथवा माइनर एकाउंट्स पर इसकी आवश्यकता ना के बराबर थी , लेकिन अब इसको सभी खाताधारियों  के लिए सामान्य रूप से अनिवार्य कर दिया गया है | पेन कार्ड वित्तीय गड़बड़ियों एवं वित्तीय जोखिमों  को रोकने में महत्वपूर्ण रोल अदा करता है |

* एक व्यक्ति कितने पेन कार्ड बनवा सकता है ?

एक व्यक्ति अपने स्वयं के नाम पर केवल एक ही पेन कार्ड बनवा सकता है | एक से अधिक पेन कार्ड होने की स्थिति में 10000 रूपये जुर्माने का प्रावधान है | 

* पेन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?

पेन कार्ड आवेदन हेतु आप अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र में संपर्क कर सकते हैं | 

* पेन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या क्या हैं?

पेन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज: - आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आई.डी.|

* पेन कार्ड कितने दिनों में बनकर तैयार होता है?

पेन कार्ड बनने की न्यूनतम अवधि एक दिन है| यह निर्भर करेगा की आप किस स्थान पर अपना आवेदन कर रहे हैं| लोक सेवा केंद्र के माध्यम से पेन कार्ड बनने की न्यूनतम अवधि तीन दिन से सात दिन है| आपको अपना इ-पेन कार्ड ईमेल के माध्यम से मिल जाएगा एवं प्रिन्ट कार्ड मिलने में दस से पंद्रह दिन का समय लगेगा| जो कि पोस्ट के माध्यम से आप तक पहुँचाया जायेगा|

* पेन कार्ड बनवाने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?

पेन कार्ड हेतु कोई भी न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है| बच्चों के लिए उनके पिता अथवा पालक द्वारा आई.डी. एवं पते से सम्बंधित दस्तावेज द्वारा आवेदन किया जा सकता है|

* पेन कार्ड बनवाने में कितना खर्च आता है?

पेन कार्ड हेतु पोर्टल द्वारा 110 रूपये एवं NRI आवेदन हेतु लगभग 1020 रूपये देय होगा | इसके अतिरिक्त पोस्टल एवं प्रिंटिंग शुल्क अतिरिक्त देय हो सकता है| 


* पेन कार्ड आवेदन हेतु भारतीय नागरिक निचे दिए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके फॉर्म 49A डाउनलोड कर सकते हैं


* पेन कार्ड आवेदन हेतु अनिवासी भारतीय नागरिक निचे दिए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके फॉर्म 49AA डाउनलोड कर सकते हैं



* पेन कार्ड स्वयं से आवेदन करने हेतु आवश्यक जानकारी हेतु हमारे अगले पोस्ट को जरूर पढ़ें | 


हमारे अन्य महत्वपूर्ण लेखों की जानकारी 



0 Comments